Bird's Fact - पक्षियों से जुडी रोचक तथ्य जानकर आप यकीन ही नही कर पायेंगे।

पक्षियों से जुडी रोचक तथ्य - 

Bird's Fact - पक्षियों से जुडी रोचक तथ्य जानकर आप यकीन ही नही कर पायेंगे।

आस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला 'लायर बर्ड' संसार के सबसे सुन्दर पक्षियों में से एक है। यह पक्षी नकल करने में बड़ा ही कुशल है। यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्तों के भौंकने तथा कारों के हॉर्न की आवाज की भी नकल बड़ी आसानी से कर लेता है।

हूपर हंस (Whooper swan) यह बहुत बड़ा हंस |है जो लगभग 27,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। यह दिखने में बहुत ही शानदार होता है।

शुतुरमुर्ग एक मात्र ऐसा जीव है जो खाना खाने के बाद उसे पचाने के लिए कंकड़ और पत्थर खाता है।

अगर एक बतख के बच्चे ने पैदा होने के 10 20 मिनिट के अंदर आपको देख लिया तो वह आपको ही माँ समझने लगेगा।

नॉनस्टॉप सबसे लंबी उड़ान भरने वाला पक्षी –

बार-टेल्ड गॉडविट नामक पक्षी 11 दिनों में 12,000 किमी से अधिक की नॉन स्टॉप उड़ान भरता है। वैज्ञानिको ने इस पक्षी को ट्रैक करने के लिए ट्रैकिंग डिवाइस इसके शरीर पर लगाया था।

गोल्डन- क्राउन फ्लाइंग फॉक्स एक फल खाने वाला मेगाबैट है जो केवल फिलीपींस में पाया जाता है। जो की सबसे बड़ी चमगादड़ प्रजातियों में से एक है, जिसका पंख 5 फीट 6 इंच लंबा और वजन 2.6 पाउंड तक है।

चमगादड़ आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है, जो अपनी १००० से भी अधिक प्रजातियों के साथ स्तनधारियों के दूसरे सबसेबड़े कुल का निर्माण करता है।

चमगादड़ों की एक छोटी बस्ती एक साल में 1000 किलो कीड़े और 6 करोड़ खटमल खा सकती है।

एक भूरा चमगादड़ लगभग 40 साल तक जीता है, जो कि इन जैसे आकार वाले स्तनधारीयो से कही ज्यादा है,चुहे और छछूंदर दो साल से भी कम जीते है।

मोर के पंख को Microscope पर देखने पर यह कुछ इस तरह से दिखाई देते हैं जैसे किसी ने इनको बुन रखा हो शायद इसलिए मोर के पंख इतने खूबसूरत होते हैं।

क्या आप जानते है की गोल्डन फियसंट नामक पक्षी दुनिया का सबसे खूबसूरत पक्षी है।

एक मात्र पक्षी जो पीछे की तरफ भी उड़ सकता है वो 'हमिंगवर्ड' है।

पक्षियों में कौआ सबसे बुद्धिमान पक्षी माना जाता हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शतुरमुर्ग है। इनकी औसत लंबाई 210 सेमी (लगभग 6.8 फीट) और औसत वजन 104 किलो होता है। शतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।

दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का तोता 'Cookie' था। जिसकी 2016 में 82 साल की उम्र में मौत हो गई। इसका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

कोयल झारखंड की राजकीय पक्षी है।

दुनिया का सबसे कीमती कबूतर बेल्जियम का 'न्यू किम' नाम की मादा कबूतर है। जिसे चीन के एक शख्स ने 14 करोड़ 15 लाख रुपये में खरीदा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.